अतिथि मंदर सिंह सरां को किया सम्मानित |

औढां, दिनांक 14 अगस्त 2023, माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय प्रांगण में नए शिक्षण सत्र का प्रारंभ हवन यज्ञ व मंत्रोच्चारण द्वारा  विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था सचिव मंदर सिंह सरां ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की  डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कौर द्वारा  की गई। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। डॉ. सुनिता स्याल, डॉ. सुभाष चंद्र, कॉलेज प्रवक्तागण, स्कूल अध्यापकों व गैर शिक्षक वर्ग के सदस्यों, ट्रांसपोर्ट बंधुओं सहित छात्राओं ने यज्ञ में आहुति दी। पंडित पवन शर्मा ने मंत्रोच्चारण करते हुए संस्था की समृद्धि व स्वर्णिम भविष्य की कामना की। डॉ. कुलदीप कौर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें कठोर परिश्रम द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अभिलाषा शर्मा ने अपने संबोधन में छात्राओं के कॉलेज आगमन पर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन विशेष अतिथि मंदर सिंह सरां को भेंट देकर व प्रसाद वितरण द्वारा किया गया।

Related Articles